नए साल से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितने रुपए की हुई कटौती

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price: नए साल से पहले केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कटौती की है. यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में की गई है. दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1757 रूपये में मिलेगा. इसके दामों में 39.50 रुपये की कटौती की गई है. कीमतों में की गई कटौती का लाभ आज, 22 दिसंबर से ही लागू हो जाएगा.

कीमतों में कटौती से पहले इतने थे दाम

एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई इस कटौती से रेस्टोरंट, फूड स्‍टॉल, कमर्शियल किचन चलाने वालों को काफी राहत मिलेगा. कीमतों में कटौती से पहले दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये थी. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1749 रुपये, तो कोलकाता में 1908 रुपये थी. वहीं चेन्नई में इनके दाम 1968.50 रुपये थे.

घरेलू LPG Cylinder की कीमतें स्थिर

एक ओर जहां कॉमर्शियल LPG Cylinder के दामों में लगातार बदलाव हो रहा है. तो वहीं दूसरी ओर 14 किलो वाले घरेलू LPG Cylinder की कीमतें यथावत बनी हुई हैं. बीते 30 अगस्त को सरकार ने घरेलू एपलीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद आम लोगों को कुछ राहत मिली थी, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया था. फिलहाल, आम उपभोक्ताओं को 14.2 किलो वाला LPG Cylinder दिल्ली में 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये का मिल रहा है.

ये भी पढ़े: Tech News: किफायती प्राइस रेंज में Motorola ने लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version