Bihar: दिल्ली पहुंचे CM सम्राट चौधरी, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी बात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Samrat Chaudhary: सीएम बनने के छह दिन बाद सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली में एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी व्यस्त हैं. आज उन्होंने सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिलने का समय दिया है. बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी पीएम मोदी से मुलाकात करने के अलावा और भी कुछ खास काम से दिल्ली गए हैं.

सूत्रों की मानें तो बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की फाइल आलाकमान के पास है. बीजेपी को छोड़कर एनडीए के अन्य दलों में मंत्री पद को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले ही जदयू कोटे की लिस्ट सम्राट चौधरी को सौंप चुके हैं. वहीं चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जो मंत्री थे, लगभग वही रिपीट होंगे, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार उपमुख्यमंत्री रहे विजय सिन्हा नई सरकार में कौन सी जिम्मेदारी संभालेंगे? इस पर बातचीत स्पष्ट नहीं हो पाई है. इसलिए दिल्ली में आलाकमान ने अपने पास फाइल रख ली है.

सीएम की संभालने के बाद से लगातार एक्टिव हैं सम्राट चौधरी

15 अप्रैल को सीएम की कुर्सी संभालने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार सियासी गलियारे में एक्टिव हैं. अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश देने के अलावा उन्होंने जनता दरबार भी लगाते हुए जनता की शिकायतें सुनी. इसके बाद नारी शक्ति वंदन बिल गिरने पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला. 20 अप्रैल को सम्राट चौधरी महिला मोर्चा की ओर से निकाले गए आक्रोश मार्च में भी शमिल हुए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version