आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा, सरकार और विपक्ष होंगे आमने-सामने, इस दिन PM मोदी देंगे जवाब

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budget Session: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से ही शुरू हो चुका है, जिसमें रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 को पेश किया और कई बड़े ऐलान किए. इसके बाद अब संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इस चर्चा की शुरुआत सोमवार को लोकसभा में होगी. इसके बाद राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

पीएम मोदी कब देंगे जवाब?

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज लोकसभा में चर्चा की शुरुआत भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे. वहीं, सांसद तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय आवंटित किया गया है. वहीं, खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवतः 4 फरवरी को जवाब देंगे. हालांकि आज दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बीजेपी के सदानंद मास्टर चर्चा की शुरुआत करेंगे.

28 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र

बता दें कि संसद का बजट सत्र (Budget Session)  शुरू बीते 28 जनवरी से शुरू हो गया है. बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से हुई. उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को एक साथ संबोधित किया. इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट को पेश किया. इस दौरान कई युवाओं से लेकर बुजुर्गो तक के लिए कई बड़े ऐलान भी किए गए.

इसे भी पढें:-Budget 2026: रक्षा बजट में 15% की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version