‘CM आतिशी को किया जा सकता है गिरफ्तार’, बोले केजरीवाल- ‘महिला सम्मान और संजीवनी योजना से बौखला गए ये लोग…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्ली सरकार के दो विभाग ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर सवाल उठाए है. दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये योजनाएं उनके पास अधिसूचित नहीं हैं. विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं. रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. विज्ञापन जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें. इसे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बगैर नाम भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है.

सीएम आतिशी को किया जा सकता है गिरफ्तार- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आने वाले दिनों में दिल्ली सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है. सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर आप संयोजक ने लिखा, “महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं. अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है. उसके पहले “आप” के सीनियर नेताओं पर रेड की जायेंगी. आज 12 बजे इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा.”

केजरीवाल ने दोनों योजनाओं के लिए की रजिस्ट्रेशन की शुरुआत

बता दें, आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने सोमवार से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की शुरुआत की है. उन्होंने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 रुपये हर महीने देने और संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों का मुफ्त में दिल्ली के अस्पतालों में इलाज कराए जाने का वादा किया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version