दिल्ली में पहले सिर्फ गंदगी नजर आती थी, अब हरियाली दिखती है- CM रेखा गुप्ता

Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि आज की दिल्ली पहले जैसी नहीं रही. पहले सिर्फ गंदगी नजर आती थी. अब उपराज्यपाल और सरकार के प्रयासों से गंदगी की जगह पार्क और हरित क्षेत्र विकसित हो चुके हैं. CM रेखा गुप्ता मंगलवार को लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय में इलेक्ट्रिक स्कूल बस सेवा की शुरुआत करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रही थीं. इस दौरान LG विनय कुमार सक्सेना और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं.

दिल्ली को स्वच्छ वायु और हरित भविष्य की मिलेगी राह

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल विद्यालय ने इलेक्ट्रिक बस बेड़े में शामिल होकर प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है. इस कदम से बच्चों की यात्रा और भी सुरक्षित व आधुनिक होगी. साथ ही दिल्ली को स्वच्छ वायु और हरित भविष्य की राह मिलेगी. उन्होंने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल, मैनेजमेंट और टीचर्स की सराहना की.

पूरा देश हरित भारत, स्वच्छ भारत के संकल्प को बढ़ा रहा है आगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पूरा देश हरित भारत, स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है. हमारी सरकार शीघ्र ही सभी स्कूलों में हरित प्रतियोगिताएं शुरू करेगी, ताकि हर बच्चा प्रकृति, स्वच्छता और सतत विकास को अपने जीवन का हिस्सा बना सके. साथ ही स्कूलों को इलेक्ट्रिक बस सेवा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

शहर के प्रदूषण स्तर को कई गुना किया जा सकता है कम

मीडिया से बातचीत के दौरान CM रेखा गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है. दिल्ली के सरदार पटेल स्कूल में बच्चों की आवाजाही के लिए इलेक्ट्रिक बसों की फ्लीट को जोड़ा गया है. रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर दिल्ली के सभी स्कूलों में बच्चों के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल किया जाए तो शहर के प्रदूषण स्तर को कई गुना कम किया जा सकता है.

इसे भी पढें. Philippines में पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने वाले पुलिस प्रमुख बर्खास्त, अचानक कार्रवाई से मची खलबली

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version