Danish Ali: बसपा सांसद दानिश अली को बसपा प्रमुख ने दिखाया बाहर का रास्ता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः अमरोहा से सांसद दानिश अली को बहुजन समाज पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पार्टी ने उन्हें सस्पेंड करने के पीछे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना बताया है. मालूम हो कि अमरोहा से सांसद दानिश अली हाल ही में काफी सुर्खियों में रहे थे. दरअसल दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने उन पर संसद के अंदर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसको लेकर संसद से सड़क तक हंगामा मचा था.

बसपा ने अपनी तरफ से जारी किए गए पत्र में लिखा
बसपा ने अपनी तरफ से जारी किए गए पत्र में लिखा है, आपको (दानिश अली) अनेकों बार मौखिक रूप से से कहा गया कि आप पार्टी की नीतियों विचारधारा एवं अनुशासन के विरुद्ध जाकर कोई भी बयानबाजी व कृत्य आदि न करें परंतु इसके बाद भी आप लगातार पार्टी के विरुद्ध जाकर कार्य करते आ रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version