लाल किले से बरामद हुए 2 पुराने कारतूस, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

Delhi : नई दिल्‍ली स्थित लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक हफ्ते पहले तलाशी के दौरान दो पुराने कारतूस बरामद हुए हैं. जांच के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि दोनों कारतूस डैमेज लग रहे हैं. इस दौरान दोनों कारतूसों को उन्‍होंने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया और साथ में एक सर्किट बोर्ड भी मिला है. जो कि वो भी उन्‍हें पुराना लग रहा है. उस बोर्ड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि कभी किसी प्रोग्राम में लाइट के लिए इस्तेमाल हुआ होगा. कारतूसों के बरामदी के बाद FIR भी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है.

‘डमी बम‘ नहीं पकड़ पाए पुलिसकर्मी

जानकारी देते हुए बता दें कि दिल्ली के लाल किले की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल के साथ 7 पुलिसकर्मियों को लापरवाही से काम के आरोप में सस्पेंड कर दिया. बता दें कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम को लेकर प्रतिदिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मॉक ड्रिल करती है. ऐसे में इस मॉक ड्रिल में दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ की एक टीम सिविल ड्रेस में डमी बम के साथ लाल किला परिसर में दाखिल हुई. लेकिन उस बम की खबर वहां के तैनात पुलिसकर्मी को नहीं हुई और उनका पता भी नहीं लगा सके. जिसके बाद सुरक्षा में तैनात सभी 7 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया.

लाल किले की सुरक्षा की लापरवाही में बड़ा एक्‍शन

इसके साथ ही कुछ समय पहले एक स्पेशल सेल की टीम फिर से सादे कपड़ों में डमी बम के साथ लाल किले परिसर में दाखिल हुई. लेकिन उस दिन भी पुलिस और तैनात सुरक्षाकर्मी बम का पता नहीं लगा सके. उनकी इस लापरवाही को लेकर उन पर भी एक्शन हुआ. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि लाल किले की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक का मामला होने से सात पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

6 बांग्‍लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 6 बांग्‍लादेशी नागरिकों को लाल किला परिसर में जबरन घुसने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बता दें कि उनकी उम्र करीब 20-25 साल है. जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मजदूरी करते हैं.

इसे भी पढ़ें :- भारत पर टैरिफ बढ़ाने के बाद पाक से नजदीकियां बढ़ा रहा अमेरिका, दूसरी बार US जाने को तैयार आसिफ मुनीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version