ग्रीन पटाखों की आड़ में जलाए जा रहे थे जहरीले पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाया बैन

Delhi Crackers Ban: राजधानी दिल्ली पहले से ही प्रदूषण के मामले में टॉप पर है. दिवाली के समय दिल्ली में प्रदूषण का स्तर और हाई हो जाता है. हर साल दीपावली पर हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. इसके कारण दिल्ली सरकार ने इस वर्ष दिवाली पर पटाखों को जलाने और बेचने पर रोक लगा दी है. इसके बाद अब केजरीवाल सरकार ने भी पटाखों पर बैन लगाने का ऐलान कर दिया है. इस मामले को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से चर्चा की.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “दिल्ली में सर्दियों के समय प्रदूषण लेवल बढ़ जाता है. जनवरी से लेकर अगस्त तक दिल्ली का एवरेज AQI काफी कम रहता है. जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, हवा प्रदूषित होने लगती है. इस साल भी दिल्ली में सभी तरह के पटाखे बनाने, बेचने, भंडारण और इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी. गोपाल राय ने आगे कहा, “दीपावली में दीयों के साथ पटाखे चलाने जलाए जाते हैं. इस कारण से दिवाली के अगले दिन चारों ओर धुंआ हो जाता है. इस कारण से पर्यावरण प्रदूषित होता है.

ये भी पढ़ें: अतीक के कुत्तों को मिली नए मालिक की गोद, जानें कौन करेगा इनका पालन

ग्रीन पटाखों की आड़ में जहरीले पटाखे
गोपाल राय ने बताया, “सुप्रीम कोर्ट ने 23 अक्टूबर 2018 को आदेश देकर ग्रीन पटाखों के यूज की परमिशन दी थी. उसकी आड़ में जहरीले पटाखे बनाए जाने लगे. इसके बाद 1 दिसंबर 2020 को NGT ने भी पटाखों पर बैन का आदेश दिया था. NGT ने कहा था कि जिस भी क्षेत्र में प्रदूषण ज्यादा है, वहां पर पटाखों को बैन किया जाए. इसके पहले 28 सितंबर 2021 को Pollution Control Board ने दिल्ली में पटाखों के निर्माण पर रोक लगाई थी. 2023 में भी पटाखे जलाने पर बैन लगाया गया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version