मनीष सिसोदिया को आज भी नहीं मिली जमानत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Liquor Scam: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज शनिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. उम्मीद जताई जा रही है कि आज उन्हें बेल मिल सकती है. हालांकि, मनीष सिसोदिया को आज भी राहत नहीं मिली. दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

18 अप्रैल को होगी सुनवाई

बता दें कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज भी राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है. यानी अब राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ED से यह बताने के लिए कहा अब तक एक एक आरोपी द्वारा दस्तावेज़ों की जांच के लिए कितना समय लिया गया.

13 महीने से जेल में बंद हैं सिसोदिया

गौरतलब है कि शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया करीब 13 महीने से जेल में बंद हैं. उन्हें ईडी ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी अब तक सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और के.कविता को गिरफ्तार कर चुकी हैं. वहीं, आप नेता संजय सिंह को इस सप्ताह ही जमानत मिली है. हालांकि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और के. क. कविता को ईडी ने ईसी महीने हिरासत में लिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version