उत्तराखंड राज्य के अधिकारियों एवं जेल वार्डर संवर्ग के कार्मिकों के प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: डा. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान जेल अधिकारियों एवं जेल वार्डर संवर्ग के कार्मिकों के प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ. यह उल्लेखनीय है कि डा. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान 01 अगस्त, 1940 से लखनऊ में स्थापित है, जिसे देश के विभिन्न राज्यों के कारागार अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षित किए जाने का गौरव प्राप्त है तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखण्ड के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

पुलिस महानिदेशक कारागार डा. एस.एन. साबत द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया गया. उप महानिरीक्षक कारागार/निदेशक एस.जे.टी.आई. लखनऊ शैलेन्द्र मैत्रेय द्वारा प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षण संस्थान में सुविधाएँ एवं अनुशासन के बारे में अवगत कराया. उप महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र शाक्य ने प्रशिक्षण के प्रकार और महत्वपूर्ण तत्वों के बारे में विस्तार से चर्चा की. पुलिस महानिदेशक कारागार डा. एस. एन. साबत द्वारा बताया गया कि यह महत्वपूर्ण समय संधिकाल का समय है.

क्योंकि, न्याय प्रणाली में कई परिवर्तन हो रहे हैं, जैसे कि पुराने कानून जैसे प्रिजन्स एक्ट 1894 की जगह मॉडल प्रिजन्स एक्ट 2023, नया जेल मैनुअल 2022 एवं भारतीय न्याय संहिता आदि नये कानून स्थापित हो रहे हैं, जिन्हें बेहतर ढंग से सीखना आवश्यक है. साथ ही उन्होंने ओवरक्रॉउडिंग, बंदियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, महिला बंदी एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए किये जा रहे प्रयास, रैडीक्लाइजेशन, कौशल विकास और शिक्षा के बारे में बात की. कार्यक्रम के अन्त में पुलिस महानिदेशक ने सभी प्रशिक्षुओं से वार्तालाप भी किया तथा उन्हें अनुशासित रहकर प्रशिक्षण में विशेष रूचि लेने के लिये प्रेरित किया गया.
यह भी पढ़े: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर
Latest News

Ram Navami 2026: रामनवमी पर अपनो को भेजें ये खास संदेश, श्रीराम से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Ram Navami 2026: रामनवमी का त्योहार आज 27 मार्च को मनाया जा रहा. सनातन धर्म के अनुसार प्रति वर्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version