Delhi-NCR में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather: दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने यू-टर्न ले लिया. तेज धूप के बाद काले बादलों आसमान में अपना डेरा जमा लिया और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी. बारिश होने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी हद तक राहत मिली. वहीं मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के ज्यादातर केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज हुआ. सर्वाधिक तापमान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स केंद्र पर 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. जबकि, डीयू केंद्र पर 41.1 और नजफगढ़ में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं शाम साढ़े 5 बजे तक 06.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

आईएमडी के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है. प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था, 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी.

ये भी पढ़े:- Bageshwardham पहुंचीं Shivranjani, ‘प्राणनाथ’ से बगैर मुलाकात के लौटीं वापस

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version