Delhi Public Holiday: तीन दिनों तक बंद रहेगी राजधानी दिल्ली, इस वजह से हो रही छुट्टी

Must Read

Delhi Public Holiday: अगले महीने राजधानी दिल्ली में G-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है. विश्व के कई बड़े नेता इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली आएंगे. G20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन दिन के सार्वजनिक अवकाश को मंजूरी दी है. इस दौरान राजधानी दिल्ली के सभी प्राइवेट, सरकारी कार्यलय, सभी स्कूल, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, एमसीडी कार्यालय और दिल्ली के बाजार भी बंद रहेंगे.

इस सार्वजनिक अवकाश को लेकर जानकारी आई है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और ‘नियंत्रित क्षेत्रों’ में वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश देने का अनुरोध किया था. इसके बाद दिल्ली के सीएम ने इस पर मुहर लगा दी है.

G20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली बंद
G20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए सभी प्राइवेट, बैंक, दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, सभी स्कूल कॉलेज, एमसीडी कार्यालय और सरकारी संस्थान आदि सब बंद रहेंगे. इस दौरान केवल आवश्यक सेवाएं ही चालू रहेंगी बाकि किसी भी भारी वाहन या टैक्‍सी और ऑटो को दिल्ली में नहीं आने दिया जाएगा. इस बीच मथुरा रोड, भैरो रोड, पुराना क‍िला और प्रगत‍ि मैदान सुरंग के अंदर से जाने की किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन की सेवाएं बंद रहेंगी
मालवाहक वाहन और बसों के अलावा किसी भी वाहन को रजोकरी सीमा से द‍िल्‍ली में प्रवेश नहीं मिलेगा. G20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होना तय हुआ है, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन की सेवाएं आम आदमी के लिए बंद रहेंगी. G20 शिखर सम्मेलन समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और अन्य विदेशी मेहमान 8 सितंबर से दिल्ली में आने लगेंगे.

ये भी पढ़ेंः चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को Google की बधाई, बनाया यह शानदार डूडल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This