‘Pati Patni Aur Woh’ का बनेगा सीक्वल, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर की फिर दिखेगी जोड़ी, ‘वो’ का सस्पेंस कायम

Must Read

Pati Patni Aur Woh 2: साल 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पांस मिला था. अब इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज पति पत्नी और वो के सीक्वल की तैयारी में लग गए हैं और शायद अगले साल तक फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, ‘पति पत्नी और वो 2’ में भी कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

मेकर्स ने अनन्या को क्यों दिखाया बाहर के रास्ता!
अब अनन्या पांडे का क्या होगा, इस बारे में अभी तक मेकर्स ने खुल कर बात नहीं की है. आइए आपको बताते हैं कि क्या फिल्म के मेकर्स किसी नई ‘वो’ को तलाश रहें हैं या फिर कोई ‘वो’ फाइनल हो गई है और अगर कोई वो फाइनल हो गई है. आखिर फिल्म के मेकर्स ने अनन्या पांडे को बाहर का रास्ता क्यूं दिखाया.

मेरे किरदार अलग होते हैं-अनन्या
एक इंटरव्यू में अनन्या से उनके गर्लफ्रेंड वाले रोल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक रिश्ता है. किरदार बहुत अलग रहे हैं हमेशा. मैं किसी की गर्लफ्रेंड रही हूं, लेकिन मैं हमेशा सावधान रही हूं और मैं हमेशा इस बात को लेकर अलर्ट रही हूं कि मेरा किरदार अच्छा हो.”

आपको बता दें कि अनन्या पांडे आयुष्मान खुराना के साथ 25 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएंगी. वहीं भूमि पेडनेकर ‘भक्षक’ की तैयारी में व्यस्त हैं और कार्तिक चंदू चैंपियन में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This