दिल्ली में दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Must Read

Delhi: दिल्ली एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. यहां हर्ष विहार इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. पार्किंग में पहुंचे दो सगे भाइयों ने दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक से फरार हो गए. लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को पास के GTB अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार देररात हुई यह पूरी वारदात पार्किंग में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

पार्किंग की CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के दो घंटे तक हर्ष विहार थाना व लोनी बॉर्डर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं. आखिर में हर्ष विहार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस पार्किंग की CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक सुधीर उर्फ बंटी और राधे प्रजापति की मौत हुई है. वह दोनों दोस्त थे और अपने- अपने परिवार के साथ प्रताप विहार में रहते थे. दोनों मिलकर लोनी बार्डर के पास पार्किंग चलाते थे.

तीन दिन पहले बंटी ने प्रदीप के पिता को किसी बात पर दी थी गाली

लोनी में रहने वाले डग्गा व प्रदीप सगे भाई हैं. बंटी का इनसे पुराना विवाद चल रहा है. तीन दिन पहले बंटी ने प्रदीप के पिता रोहतास को किसी बात पर गाली दे दी थी. इसी बात से दोनों भाई नाराज चल रहे थे. शुक्रवार रात को बंटी और राधे पार्किंग में बैठे हुए थे, तभी वहां पर डग्गा और प्रदीप एक बाइक से पहुंचे. यहां उनकी दोनों दोस्तों से कहासुनी हो गई. इस दौरान दोनों भाइयों ने पिस्टल निकालकर दोनों पर गोलियां चला दीं. दोनों को एक- एक गोली लगी.

दोनों दोस्त खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए थे..

गोली चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. गोलियों की आवाज सुनकर जब आस- पास के लोग पार्किंग में पहुंचे तो दोनों दोस्त खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए थे. इसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर और हर्ष विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल हालत में दोनों को GTB अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

CCTV फुटेज इत्यादि खंगाल रही पुलिस

उत्तर- पूर्वी जिला DCP आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. इनको पकड़ने के लिए CCTV फुटेज इत्यादि खंगाले जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं…, डोनाल्ड ट्रंप के दोस्ती वाले बयान पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This