BJP संगठन में बड़े बदलावः सुनील जाखड़ को पंजाब, जी किशन को तेलंगाना की जिम्मेदारी

नई दिल्लीः बीजेपी ने मंगलवार को संगठन में बड़े बदलाव किए. इस दौरान जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. जबकि डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.

पीएम मोदी-शाह और नड्डा ने की थी बैठक
मालूम हो कि, इससे पहले 28 जून की देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की थी. इसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा था कि इस बैठक में सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल पर बात हुई है.

बैठक में चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को लेकर भी चर्चा हुई थी. अटकलें थीं कि इन राज्यों से कुछ लोगों को सरकार में लाया जा सकता है, तो कुछ मंत्रियों को बेहतर काम-काज के लिए संगठन में भेजा जा सकता है, हुआ भी कुछ ऐसा ही.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version