नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद, अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने किया स्वागत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं. यहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित अन्य नेताओं ने नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया. इसके बाद नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, यहां पर भी नितिन नबीन का स्वागत किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और धर्मेद्र प्रधान सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर नितिन नबीन का स्वागत किया. भाजपा मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला.

‘पार्टी का आशीर्वाद है यह नया दायित्व‘

इससे पहले बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद है और उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा अपने पिता के विचारों पर काम किया है, जो पार्टी को अपनी मां मानते थे और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते थे. मेरा मानना है कि इसी कारण पार्टी ने मुझे यह अवसर देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम जारी रखने का आशीर्वाद दिया है.’’

‘आज सभी वर्गों की पार्टी रूप में स्थापित है भाजपा‘

नितिन नबीन ने आगे कहा कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास देश के हर कस्बे और गांव तक पहुंचा है. इसके साथ ही भाजपा ने भी अपना विस्तार किया है.’’ नवीन ने कहा कि आज भाजपा सभी वर्गों की पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज देश में कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो एनडीए सरकार के विकास योजनाओं से अछूता रहा हो. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को देश के हर कोने तक पहुंचाया है. नितिन नवीन ने कहा, ‘‘अंत्योदय की परिकल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी विभूतियों ने की थी, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढ़ाया. अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश के हर गांव और शहर तक पहुंचा दिया है.’’

जाने कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन अभी बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं. पटना के बांकीपुर सीट से 2006 उपचुनाव के बाद से लगातार पांच बार से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं. वह कायस्थ समाज से आते हैं और इस समय बिहार मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज से वो इकलौते मंत्री हैं.

उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी भाजपा के कद्दावर नेता थे. पिता के निधन के बाद नितिन नवीन उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. नितिन महज 45 साल की उम्र में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version