Noida: सीएम योगी पहुंचे नोएडा, कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Must Read

नोएडाः रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे। उन्होंने रामनाथ गोयनका मार्ग का उद्घाटन कर किया. नोएडा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके साथ ही सीएम ने यहां जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया.

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया था. 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया था. उन्होंने कहा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं. लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है. नोएडा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पश्चिमी यूपी में माफिया ठंडे हो गए. मालूम हो कि सीएम योगी 6.35 पर नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This