‘अमेरिका की दादागिरी मोदी ही खत्म करेंगे…’, प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए क्या बोले योगी के मंत्री संजय निषाद?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sanjay Nishad at Bharat Express mega conclave: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने वर्तमान सरकार में भारत के विकास की जमकर वकालत की. उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम ने निषादों को गले लगाकर विजय प्राप्त की थी. आज मोदी-योगी ने निषादों को गले लगाया है, देखिएगा उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश का डंका दुनिया में बजेगा. आगे उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेत्रत्व की प्रसंशा करते हुए अमेरिका की दादागिरी पर बड़ा बयान दे दिया.

अमेरिका पर क्या बोल गए संजय निषाद?

मंत्री संजय निषाद ने अमेरिका को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि एक समय भारत कहां पिछड़ गया था. आज मोदी-योगी का नेतृत्व देश को आगे ले जाने का काम कर रहा है. आगे उन्होंने कहा कि अमेरिका की दादागिरी का पूरा विश्व शिकार है. हमें उम्मीद है मोदी ही अमेरिका की दादागिरी को खत्म करेंगे. निषाद ने कहा कि अमेरिका की दादागिरी से दुनिया तंग आ चुकी है और भारत अब उसका मुकाबला करने की स्थिति में है.

यह भी पढ़े: ‘शांति मुहिम’ का शंखनाद: दुनिया को बुद्ध की राह दिखाएगा ‘भारत एक्सप्रेस’, जानिए क्या है सीएमडी उपेंद्र राय मेगा प्लान?

‘भारत वापस लौट रहा पुराने स्वरूप में’

संजय निषाद ने कहा कि भारत में एक ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए था जो जनता का सेवक हो. आज मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है. भारत आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने कहा कि भारत अपनी पहचान लड़ रहा था, अब भारत वही पुराने स्वरूप में लौट रहा है. भारत में दुनिया से लोग पढ़ने आते थे, तक्षशिला-नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी का माहौल एक बार फिर भारत में बनेगा. आज विश्व भारत का रुख कर रहा है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी की शिरकत

भारत एक्सप्रेस की मेगा कॉन्क्लेव के प्रथम सेशन में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी शिरकत की.  इस दौरान उन्होंने राहुल पर बिना नाम लिए बड़ा हमला बोलते हुए कह दिया कि वह कभी भी भारत विरोधी विचार का समर्थन नहीं कर सकते. भारत में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भारत की छवि को विदेश में धूमिल किया जाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से वह छात्रसंघ से लेकर कांग्रेस में राजनीति कर रहे थे तब भी राहुल से उनके अच्छे संबंध रहे हैं. लेकिन वह भारत के विचार से समझौता नहीं करना चाहते. जब विरोध का मतलब भारत का विरोध बन जाता है तो उनका मत बदल जाता है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version