क्रोएशिया पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी, कल 3 देशों की यात्रा पर होंगे रवाना

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून, दिन रविवार को तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे. जिन देशों की यात्रा प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उनमें साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया शामिल हैं. प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के साथ ही एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराने जा रहे हैं. जी हां, पीएम मोदी अपने तीन दिवसीय यात्रा के आखिरी चरण में 18 जून को क्रोएशिया पहुंचेंगे. नरेंद्र मोदी क्रोएशिया जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे.

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री से मिलेंगे पीएम मोदी

बता दें कि अभी तक भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने क्रोएशिया की आधिकारिक दौरा नहीं किया है. क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस यूरोपीय देश की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मुलाकात करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री साइप्रस तथा क्रोएशिया भी जाएंगे. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि  “यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी.”

15-16 जून को साइप्रस की यात्रा

पीएम मोदी सबसे पहले15-16 जून को साइप्रस जाएंगे.  साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर पीएम मोदी का ये दौरा हो रहा है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा होगी.

बयान में कहा गया कि साइप्रस की राजधानी निकोसिया में पीएम मोदी राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे. इसमें कहा गया कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और भूमध्यसागरीय क्षेत्र व यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी.

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16-17 जून को कनाडा के कनानास्किस जाएंगे. पीएम मोदी लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि, “ समिट में प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, खास तौर से एआई-ऊर्जा संबंध और क्वांटम से संबंधित मुद्दों समेत महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे.” प्रधानमंत्री मोदी समिट के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

अंतिम चरण क्रोएशिया पहुंचेंगे पीएम मोदी

अपने दौरे के अंतिम चरण में, पीएम मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर 18 जून को यूरोपीय देश की आधिकारिक यात्रा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़ें :- ईरान में फंसे भारतीय छात्र, भारत सरकार से सुरक्षा की लगाई गुहार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version