संसदीय दल की बैठक में बोले PM Modi- इंडियन मुजाहिदीन नाम में भी इंडिया है

PM Modi: संसद में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नए नाम INDIA पर तंज कसा और कहा, ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया था और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडियन है. लेकिन, सिर्फ इंडिया नाम रखने से इंडिया नहीं हो जाता. उन्होंने कहा, विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है. पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष हताश और निराश है और उसके आचरण से पता चलता है कि उन्होंने लंबे समय तक विपक्ष में रहने का ही मन बना लिया है.

ये भी पढ़े:- नोएडा: बाइक सवार ने चूहे को कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, केवल देश का नाम इस्तेमाल करके ही लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता. उन्होंने आगे कहा कि ‘विपक्षी पार्टियों ने इंडिया नाम, लोगों को गुमराह करने के लिए रखा है. विपक्ष, सत्ता में नहीं आना चाहता. लोगों को गुमराह करने के लिए ही इंडिया नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है. ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया है….विपक्ष दिशाहीन है. ऐसा लग रहा है कि विपक्ष ने मन बना लिया है कि उन्हें लंबे समय तक विपक्ष में ही रहना है.

पीएम ने कहा कि आज दुनिया में भारत की छवि काफी बेहतर हुई है और हम इस दिशा में काम करने के लिए समर्पित हैं. पीएम मोदी ने अमृत काल के खत्म होने तक यानी 2047 में तक हम देश को विकसित देश बनाएंगे. देशवासियों को हमसे बड़ी उम्मीदें हैं और विपक्ष ये बात जानता है कि वह सत्ता में नहीं आने वाला. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्ष और टूटेगा. पीएम मोदी ने कहा, उन्हें विश्वास है कि लोगों के समर्थन से 2024 के चुनाव में भी भाजपा सत्ता में आएगी. अगले कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version