Prez Lee India Visit: कोरियाई मेहमानों का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prez Lee India Visit: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग भारत दौरे पर हैं. सोमवार को राष्ट्रपति भवन परिसर में उनका औपचारिक स्वागत किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया से आए राजकीय मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके अलावा, कोरियाई राष्ट्रपति ली ने राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

राष्ट्रपति ली के साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी आई हैं. विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ली की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक
राष्ट्रपति ली आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. इनमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी बात करेंगे.

Latest News

जम्मू-कश्मीरः रजौरी में मिला ‘PIA’ लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

PIA Balloon Found In Rajouri: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का नाम लिखा विमान...

More Articles Like This

Exit mobile version