Monsoon Alert: दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट, UP के 28 जिलों में भारी बारिश

Must Read

Monsoon Update, Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव होने के साथ झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं जिन इलाकों में बारिश नहीं हुई है वहां अगले दो तीन में मानसून आने की संभावना जताई है.

बता दें कि बीते रविवार से दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में रुक रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं अगर बात करें दक्षिण भारत के राज्यों की तो केरल, माहे, तटीय और इंटीरियर कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक मध्यम बरसात होने की संभावना है.

UP के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग ने मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

UP के इन जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 27 जिले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, संतकबीर नगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This