इस दिन घाटी में पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vande Bharat Train: देश की सबसे तेज और प्रतिष्ठित ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब जल्‍द ही कश्‍मीर के घाटी में भी ट्रैक पर दौड़ती दिखेगी. जम्मू में कटरा टाउन से कश्मीर वैली के बीच रूट तैयार है. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को हरी झंडी दिखाकर कश्मीर घाटी को उसकी पहली वंदे भारत सौंपेंगे.

अमरनाथ जाने वालों को मिलेगा लाभ

घाटी में वंदे भारत ट्रेन की सर्विस शुरू होने से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी लाभ मिलेगा. जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम और भूस्‍खलन की वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मालूम हो कि इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है और यह 38 दिन तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी.

प्रधानमंत्री रैली को करेंगे संबोधित

पीएम नरेंद्र मोदी कटरा स्टेडियम में एक रैली को संबोधित भी करेंगे और वह चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का दौरा भी करेंगे. वह रियासी जिले में पहले रेलवे केबल ब्रिज को भी देखने जाएंगे. फिलहाल ट्रेन कटरा से बारामूला तक जाएगी. हालांकि, जम्मू रेलवे स्टेशन पर एक्सपेंशन का काम पूरा हो जाने के बाद यह ट्रेन जम्मू से चलेगी. फिलहाल जम्मू स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने का काम चल रहा है. संभावना है कि इसी साल अगस्त-सितंबर तक ट्रेन जम्मू से बारामूला तक चलने लगेगी. वर्तमान में दिल्ली या देश के अन्य हिस्सों से कश्मीर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है.

ये भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: कठुआ में दिखे तीन संदिग्ध, बढ़ी सतर्कता, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version