Pakistan: पूर्व PM ने बनाई नई पार्टी, PML-N से अलग हुए अब्बासी बने ‘आवाम पाकिस्तान’ के प्रमुख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पीएमएल-एन के पूर्व नेता शाहिद खाकान अब्बासी ने देश में नई राजनीतिक पार्टी बना ली है. मालूम हो कि पाकिस्तान में अगस्त 2017 से मई 2018 तक शाहिद खाकान अब्बासी प्रधानमंत्री रहे हैं. जानकारी के अनुसार, देश की सत्ताधारी दल से मतभेद के बाद नेता शाहिद खाकान अब्बासी ने आवाम पाकिस्तान नाम से अपनी अलग पार्टी बनाई है. पूर्व पाकिस्तानी पीएम के साथ देश के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल भी उनकी पार्टी में शामिल हुए हैं. मिफ्ताह इस्माइल भी देश की सत्ताधारी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज से अलग हो चुके हैं.

6 या 7 जुलाई को होगी पार्टी की औपचारिक शुरुआत
समाचार पत्रों के मुताबिक, नई राजनीतिक पार्टी का जुलाई महीने की 6 या 7 तारीख को औपचारिक तौर पर शुभारंभ होगा, जबकि राजनीतिक दल का नारा है, हम बदलेंगे व्यवस्था. नई पार्टी आवाम पाकिस्तान के आधिकारिक सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में निराश नागरिक, महंगाई, ऊर्जा की कमी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शैक्षिक असमानताओं जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की गई है.

अब्बासी पार्टी के आयोजक समिति के बने प्रमुख
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री को पार्टी की आयोजक समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है, जबकि मिफ्ताह इस्माइल को उनका डिप्टी नामित किया गया है. इस आयोजक समिति में खैबर-पख्तूनख्वा के पूर्व गवर्नर और पीएमएल-एन नेता सरदार मेहताब अब्बासी, पूर्व पीएमएल-एन सीनेटर जावेद अब्बासी और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के पूर्व विधायक शेख सलाहुद्दीन भी शामिल हैं. पार्टी के संस्थापक सदस्यों में फैसलाबाद से पूर्व पीएमएल-एन विधायक राणा जाहिद तौसीफ, पूर्व पीटीआई स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा, पूर्व पीएमएल-एन प्रांतीय विधायक जैयम कादरी, हजारा क्षेत्र की कार्यकर्ता फातिमा आतिफ, सिंधी राष्ट्रवादी नेता अनवर सूमरो, कानूनी विशेषज्ञ मोइज जाफरी और शिक्षाविद् तारिक बनुरी शामिल हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version