Indian Army Day: 76वां सेना दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Army Day: आज का दिन भारतीय सेना के लिए बेहद खास है. आज 76वां सेना दिवस है. लखनऊ में इसके लिए भारतीय सेना ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया है. यह दूसरी बार होगा, जब सेना दिवस कार्यक्रम दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान सूर्य खेल परिसर में परेड के बाद शौर्य संध्या का आयोजन किया जाएगा.

कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस आयोजन में मार्शल आर्ट के विभिन्न रूपों सुखोई और किरण विमानों द्वारा फ्लाई पास्ट के साथ-साथ कई सैन्य प्रदर्शन होंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (15 जनवरी) को सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

आज के दिन का है ऐतिहासिक महत्व

आज के दिन के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए हर वर्ष इसी दिन सेना दिवस मनाया जाता है. आज के ही दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर सेभारतीय सेना की कमान ली थी. फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश सेना प्रमुख थे. वहीं करियप्पा आजाद भारत के पहलेकमांडर-इन-चीफ थे.

ये भी पढ़े: Makar Sankranti 2024: सीएम योगी ने मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version