UP News: अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर पुलिस के फरमान को बताया सामाजिक अपराध, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सामाजिक अपराध बताया है. अखिलेश यादव ने कहा, कोर्ट को ऐसे मामलों का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और जांच करवाकर दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए.

जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किए गए फरमान में कहा है कि सभी दुकानदार दुकान के बाहर अपना नाम जरूर लिखें. सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि ऐसे आदेश सौहार्द के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा… और जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा?

ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं

उन्‍होंने आगे कहा, माननीय न्यायालय स्वत: संज्ञान ले और ऐसे प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जांच करवाकर, उचित दंडात्मक कार्रवाई करे. ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो सौहार्द के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं. प्रदेश में कांवड़ा यात्रा शुरू होने वाली है. इसे लेकर प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं.

यह भी पढ़े: Lucknow: पिता की रिवाल्वर से बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

महानगरों की आपाधापी के बीच लोक संस्कृति का संगम, CMD उपेंद्र राय ने बताया क्यों खास है ‘बदरिया’ उत्सव?

राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में सोमवार, 31 अगस्त 2026 की शाम लोक संगीत, कजरी और माटी की...

More Articles Like This

Exit mobile version