केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंचीं विंध्याचल धाम, की पूजा-अर्चना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मिर्जापुरः मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विंध्याचल धाम पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व डीएम प्रियंका निरंजन ने उनका स्वागत किया.

इसके बाद पुरानी वीआइपी मार्ग से होते हुए मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचाया गया, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया.

इससे पहले नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भी अंगवस्त्रम् भेंट कर सोनल शाह का स्वागत किया. गृह मंत्री की पत्नी ने इससे पहले वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया था. विंध्याचल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. मौके पर एसएसपी सोमेन बर्मा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल व्यवस्था को संभालने में जुटे हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version