अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय यूनिवर्सिटी के लिए भूमि आवंटन को मिली स्वीकृति, डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी का किया धन्यवाद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Lucknow: लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को अब पंख लगने शुरू हो गए हैं. डॉ. राजेश्वर सिंह के सतत प्रयासों से योगी सरकार (Yogi Government) ने अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए भूमि आवंटन को स्वीकृति प्रदान कर दी है.

भूमि आवंटन की मिली स्वीकृति 

डॉ. राजेश्वर सिंह ने विश्वविद्यालय के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति मिलने की जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर दी. श्रीसिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आधुनिक लखनऊ के Education Hub बनते सरोजनीनगर के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि.
सतत प्रयासों से ग्राम सभा चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 2.3239 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली स्वीकृति. इस संबंध में 10 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ग्राम सभा चकौली में भूमि आवंटित किए जाने का प्रस्ताव दिया था. 2 जुलाई 2024 को दोबारा मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर उक्त भूमि के आवंटन को मंत्रिपरिषद का अनुमोदन दिलाए जाने हेतु आग्रह किया था.
इसी क्रम में आज ग्राम सभा चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 2.3239 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल ने स्वीकृति प्रदान की है. ग्राम सभा चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना से सरोजनीनगर ही नहीं लखनऊ और पूरे प्रदेश के युवाओं की गुणवत्तापरक शिक्षा सुनिश्चित होगी.”
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version