अयोध्याः CM योगी का विपक्ष पर प्रहार- ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अयोध्याः श्रीराम यंत्र की स्थापना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी रामनगरी पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम यंत्र की स्थापना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया.

इस दौरान सीएम योगी ने कहा, “जिस आस्था को पहले अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था. अपमानित करने वाले वही लोग हैं, जो उत्तर प्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे। अपनी सत्ता को बचाने के लिए वे नोएडा नहीं जाते थे, वह उनके लिए अंधविश्वास और रूढ़िवादी नहीं था, लेकिन राम मंदिर की बात करना काशी में काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की बात करना और मथुरा वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था”

इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी रामभक्तों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आज श्रीराम यंत्र की स्थापना के साथ ही प्रभु श्रीराम का मंदिर परिपूर्ण हो गया. राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है.

Latest News

किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Kitchen Vastu Tips : भारतीय हिंदू घरों में अक्सर किचन में जूते चप्पल पहनकर जाने से मना किया जाता...

More Articles Like This