Ayodhya: बांके बिहारी धाम से आए विशेष आभूषण, देखे Video

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya: अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशवासी उत्साहित है. 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है. इस दौरान उत्साह के बीच रामभक्त अपने प्रिय रामलला के लिए विशेष उपहार लेकर आ रहे हैं.

श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी को सौंपे गए आभूषण
सोमवार को श्री कृष्ण बांके बिहारी धाम से लाए गए विशेष आभूषण श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी को सौंपे गए.

श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज कहा
श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों पर कहा कि प्रतिष्ठा की दृष्टि से जो भी आवश्यक तैयारी है, वो पूरी चल रही हैं. एक ओर भव्य मंदिर लगभग खड़ा हो चुका है, वहीं, दूसरी ओर अयोध्या सज रही है… 17 जनवरी के दिन भगवान राम लला अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे.

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राज्य में अवकाश घोषित किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version