Baghapat News: ‘मोबाइल खरीदो टमाटर पाओ’, महंगाई पर भारी पड़ी स्कीम, जानिए मामला

Tomato Price Hike: देश में टमाटर लाल हो गया है. लाल लाल टमाटर की कीमते आसमान छू रही है. आलम ये है कि किचन से टमाटर का खट्टापन गायब हो गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश के बागपत का एक मोबाईल दुकानदार काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, ये मोबाइल विक्रेता दुकान से मोबाईल खरीदने पर एक किलो टमाटर मुफ्त दे रहा है. ये दुकानदार विगत कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ेंः Astro Tips: गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, नौकरी-बिजेनस में मिलेगी मनचाही तरक्की

क्या है ऑफर?

जानकारी दें कि ये मोबाइल शोरूम मालिक ग्राहकों को एक ऐसा ऑफर दे रहा है, जिसे जान हर कोई चौंक रहा है. इस दुकानदार ने एक अनुठा प्रयास किया और ऑफर निकाला. शो रुम मालिक ने दुकान के बाहर बोर्ड लगाया और लिखा कि एक मोबाइल की खरीद पर एक किलो टमाटर मुफ्त देंगे’. इसका बोर्ड लगाने के बाद ऑफर चालू कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार का कहना है कि भले ही ये ऑफर चर्चा का विषय बना हो लेकिन इसके बाद से दुकान में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है. लोग ऑफर के वजह से दुकान में आ रहे है. वहीं वो कुछ मोबाईल देख रहे है तोवहीं कुछ खरीद भी रहे हैं. इससे दुकान में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. ये दुकान क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है.

क्या कहते हैं दुकान के मालिक ?

दुकान मालिक उपेंद्र कुमार का कहना है कि हमारी मोबाइल की दुकान है. हम एक मोबाइल खरीदने पर एक किलो टमाटर दे रहे हैं. एक किलो टमाटर घर पर नहीं जा पा रहा है. हमने ये सोचा की इस बहाने ग्राहक को फोन भी मिल जाएगा और उनके घर पर एक किलो टमाटर भी मिल जाएगा.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version