डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया 4 माह की बच्ची का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Must Read

Baghapat News: उत्तर प्रदेश के बागपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर चार माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी. मौत के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया, इस मामले में बच्ची के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी ही पत्नी पर बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस शिकायत में पिता ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग भी की थी. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. अब जिलाधिकारी के आदेश के बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव का है. जहां पर गांव के रहने वाले युवक अजय की सात साल पहले भालड़ा बारा गांव जिला मेरठ की रहने वाली एक महिला से शादी हुई थी. अजय का एक लड़का और एक लड़की है. हालांकि, दो साल पहले महिला की किसी बीमारी के चलते मौत हो गई. इसके बाद अजय ने दूसरी शादी की. इस शादी के बाद अजय की एक बच्ची हुई. चार माह की बच्ची की किसी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. जिसके बाद बच्ची के शव को दफना दिया गया.

बच्ची की मौत के कारण का पहले परिजनों ने लगाने की कोशिश की. जिसके बाद परिजनों को बच्ची की मां पर ही उसे मारने का शक हुआ. महिला के पति ने इस घटना की बागपत जिलाधिकारी के सामने शिकायत की. इस पर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने मासूम बच्ची के शव को कब्र से निकालकर कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी के आदेश के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. स्थानीय पुलिस ने इस विषय को गंभीरता लेने के सात बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद ही बच्ची के मौत के कारण का वास्तविक खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This