लोक भारती संचालित करेगा हरीशंकरी माला अभियान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन ही नहीं अपितु संपूर्ण जीव जगत के सुचारू कार्य संचालन के लिए आवश्यक है. पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका वृक्षों की है जिससे इन्हें संरक्षित व विकसित करने लिए पूरी मानव जाति को जागृत होना होगा. यह बातें गुरुवार को नगर स्थित एक लाज में लोक भारती के तत्वावधान में हरियाली अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्ध नागरिक बैठक में समन्वयक गोपाल उपाध्याय ने कही.
उन्होंने कहा कि ऐसे तो यूएनओ पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाता है, लेकिन यह समय पौधरोपण के लिए कहीं से उपयुक्त नहीं है. ऐसे में लोक भारती ने सावन माह की आषाढ़ पूर्णिमा से रक्षाबंधन तक एक महीना हरियाली माह के रूप में संरक्षित किया है. इसमें मूल रूप से हरीशंकरी माला अभियान चलाया जाएगा, जो उप्र के चार चौरासी कोसी परिक्रमा पथ पर स्थापित किया जाएगा.
वहीं, लोक भारती के श्रीकृष्ण चौधरी ने कहा कि लोक भारती इस हरियाली माह में समाज से आह्वान करेगा कि वो वनावरण व हरीतिमा के विस्तार के हरीशंकरी का पौधा जरूर लगाएं और उसे संरक्षित भी करें. लोक भारती से जुड़े परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने अभियान को बलिया में हरसंभव सफल बनाने का आश्वासन दिया.
अध्यक्षीय संबोधन में गायत्री शक्तिपीठ के बिजेंद्र नाथ चौबे ने कहा कि वृक्षायुर्वेद के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु, महेश के प्रतिनिधि के तौर पर मान्य तीन पौधे पीपल, पाकड़ व बरगद को लगाने के जन जागरण अभियान चलाया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन सुरजीत सिंह परमार ने किया. कार्यक्रम में रंगनाथ मिश्र, डा. धर्मेंद्र सिंह, अनुज सरावगी, प्रदीप वर्मा, संध्या पांडेय, प्रीति पांडेय, संतोष सिंह, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version