BJP ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची जारी की, अवध क्षेत्र के प्रभारी बने दिलीप पटेल, देखिए लिस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है. पार्टी की सूची के मुताबिक, छह नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम, गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर और दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है. वहीं रमेश सिंह को काशी तथा अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है.

मोर्चा स्तर पर भी पार्टी ने प्रभारियों की नियुक्ति की है. राजेश चौधरी को युवा मोर्चा और संजय राय को पिछड़ा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है. डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा तथा डॉ. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर गिरी को किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है. प्रदेश मंत्री नरेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना (संयोजक), अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ संयोजक और राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version