यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा हासिल करेगी बंगाल जैसी बडी जीत: डा. दिनेश शर्मा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सीतापुर/लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि 2027 में यूपी के विधानसभा चुनाव में बंगाल के परिणाम को दोहराया जाएगा. प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई से भी ज्यादा बहुमत से सरकार बनने जा रही है. सपा बसपा कांग्रेस का सूपडा साफ होगा और कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में हार का शतक पूरा करेगी.

प्रशिक्षण, संगठन और राष्ट्र निर्माण

सांसद ने कहा कि प्रशिक्षण राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को हासिल करने की प्रक्रिया है. ये व्यक्ति निर्माण से आरंभ होकर संगठन निर्माण तक जाती है जो राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने का आधार है. इसमें संगठन से बड़ा राष्ट्र एवं व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है. उनका कहना था कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तथा सरकार संगठन आधारित होती है और कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांत पर आधारित होता है, सरकार रीति नीति सिद्धान्त पर चलती है. भाजपा की नीति रीति सिद्धान्त एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है जिसके आधार पर पार्टी का संचालन होता है.

प्रशिक्षण और कार्यकर्ता की भूमिका

डा. शर्मा ने कहा कि जीवन में कुछ भी करने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है. जिस कार्यकर्ता में सीखने की भूख होगी वही श्रेष्ठ कार्यकर्ता है. भाजपा में पद का नहीं बल्कि दायित्व का बदलाव होता है. भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ता से अलग है. उसके लिए राष्ट्र भगवान के समान है. जनसंघ से पार्टी के जन्म की कहानी बताते हुए कहा कि आजादी के पूर्व कांग्रेस के साथ मिलकर राष्ट्रवाद का शंखनाद करते हुए देश को आजाद कराने का संकल्प लिया गया.

जनसंघ, राष्ट्रवाद और राजनीतिक यात्रा

देश की आजादी में जनसंघ के योगदान पर सवाल उठाने वालों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि तब संघ राजनीतिक दल नहीं था परन्तु विचारधारा राष्ट्रवाद की थी जिसके लोग आजादी के लिए काम कर रहे थे. तब संघ का स्वयं सेवक टोपी लगाकर निकलता था और कांग्रेस को सहयोग करता था क्योंकि कांग्रेस देश को आजाद कराने के आन्दोलन का नेतृत्व कर रही थी. आजादी के बाद बापू की हत्या का झूठा आरोप संघ पर लगाया गया और स्वयं सेवकों को जेल में डाला गया. इस उत्पीड़न के खिलाफ किसी राजनीतिक दल ने आवाज नहीं उठाई थी. उस समय में राष्ट्रवादी जेल में और तुष्टीकरण के मसीहा सत्ता में थे. इन परिस्थितियों में डा. मुखर्जी ने कांग्रेस छोड़ी और एक नए दल जनसंघ पार्टी का जन्म हुआ.

भाजपा की यात्रा और कार्यकर्ताओं का महत्व

पार्टी की यात्रा को बताते हुए कहा कि सीतापुर कार्यकर्ताओं की मेहनत के इतिहास की जमीन है. आज पार्टी के गौरव को भी याद करने का दिन है. पिछला अनुभव आगे बढ़ने में काम आता है. पार्टी में नए और पुराने दोनों का ही महत्व होता है. नए को लाना जरूरी है जिससे कि विस्तार हो पर उन्हें अपने रीति नीति में ढालना होगा. भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता के साथ बदलता नहीं है बल्कि पार्टी के साथ ही रहता है. वह पार्टी की रीति नीति सिद्धान्त से बंधा होता है.

भाजपा की कार्यशैली और पंच निष्ठा

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सरकारें आती जाती हैं पर भाजपा की सरकार एक बार आने के बाद लंबे समय तक रहती है क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता सिद्धान्त के साथ जनसेवा का कार्य करता है. यहां कार्यकर्ता के लिए पद नहीं राष्ट्र प्रथम है. इनके बल पर ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की पंच निष्ठा में से प्रथम शोषणमुक्त समाज की स्थापना, गांधीवादी दृष्टिकोण ही है.

बिजली और पेट्रोलियम पर सरकार का पक्ष

डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक बिजली की आपूर्ति की जा रही है. बिजली समस्या को लेकर कहा कि अगर कहीं पर कोई समस्या है तो उसे तुरन्त ठीक किया जा रहा है. बिजली मंत्री बेहतर तरह से विभाग को संभाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश में पेट्रोलियम उत्पादों का संकट नहीं आने दिया है. देश में इन उत्पादों के दाम दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी कम बढ़े हैं.

प्रशिक्षण महा अभियान का समापन कार्यक्रम

रवीरा रिज़ॉर्ट, सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संगठन, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान कर, भाजपा के इतिहास एवं विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व सांसद रेखा वर्मा, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक शशांक त्रिवेदी, विधायक राम कृष्ण भार्गव, विधायक मनीष रावत, अजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता, पूर्व विधायक सुनील वर्मा, पूर्व सदस्य विधान परिषद राकेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, अचिन मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे.

Latest News

ईरान में इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश, 87 दिनों बाद हटा प्रतिबंध, राष्ट्रपति के ऐलान से खुशी का माहौल

Tehran: ईरान में लंबे अंतराल के बाद इंटरनेट सेवा फिर से बहाल करने का आदेश दे दिया गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version