बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ-कानपुर मंडल प्रभारी को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ और कानपुर मंडल के प्रभारी समसुद्दीन राइन को पार्टी से निकाल दिया है. गुरुवार को पार्टी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्हें पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने और गुटबाजी पैदा करने के कारण पार्टी से निकाला गया है. पार्टी के पत्र में बताया गया है कि यूपी अध्यक्ष ने झांसी के रहने वाले समसुद्दीन राईन को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

पत्र में बताया गया है कि अनुशासनहीनता और गुटबाजी के मामले में समसुद्दीन राईन को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी. इसके बावजूद उनकी गतिविधियों और कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया. इस मामले को पार्टी और मूवमेंट के हित में बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी के संज्ञान में लाया गया और समसुद्दीन को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version