CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- अब रिश्वत और सिफारिश से नहीं, योग्यता से मिलती है नौकरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Distributed Appointments: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित प्रधान परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए.

इस अवसर लोगों को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीते नौ साल में प्रदेश की छवि पूरी तरह बदल गई है. अब युवाओं को सिफारिश और रिश्वत लेकर नौकरी नहीं दी जाती है, बल्कि उनकी योग्यता के आधार पर नियुक्ति होती है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में सिर्फ 3000 पुलिस जवानों की ट्रेनिंग की क्षमता थी, लेकिन अब तक भी 60 हजार पुलिस जवानों का प्रशिक्षण प्रदेश के अपने पुलिस केंद्रों में हो चुका है. यह स्पष्ट करता है कि अगर कार्य करने की इच्छाशक्ति हो तो और नीयत साफ हो तो परिणाम लाए जा सकते हैं.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version