CM योगी ने UP पुलिस को दिया द‍िवाली ग‍िफ्ट, स्‍मृति द‍िवस पर की ये घोषणा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुल‍िसकर्मि‍यों को द‍िवाली का गिफ्ट द‍िया है. मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान क‍िया है. इससे 58 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ेगा. इस मौके पर सीएम योगी ने बलिदानी सिपाही रोहित कुमार और सचिन राठी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पर‍िजनों को सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ पुलिस लाइन में बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की. कुशल खिलाड़ियों के लिए वित्तीय सहायता की राशि 70 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ की गई. पुलिस विभाग के नए बहुमंजिला आवासीय भवनों की लिफ्ट व अन्य रख-रखाव के लिए एक हजार 380 करोड़ रुपये के कार्पस फंड के साथ ही बैरकों में रहने वाले पुलिसकर्मियों के आवासीय भत्ते के लिए 47 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की. इसका लाभ 25 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को मिलेगा.

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, “जिन्होंने समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्राणों का बलिदान देकर अप्रतिम कर्तव्य परायणता का परिचय दिया है, मैं इस अवसर पर सभी शहीद पुलिसजन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमारे जांबाज पुलिस कार्मिकों का यह सर्वोच्च बलिदान हमें निरंतर कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा और दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता रहेगा.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version