CM योगी ने SIR की समीक्षा में दिए निर्देश- एक भी सही वोट न बचे, गलत न बने… तय करें जनप्रतिनिधि

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुरादाबादः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम की समीक्षा की. सीएम योगी मंडल के पांचो जनपदों मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल और बिजनौर की पूरी रिपोर्ट के साथ बैठे थे. रिपोर्ट के आधार पर ही उन्होंने एक-एक जनप्रतिनिधि से बात की.

सीएम योगी नेदो टूक कहा कि सीधे तौर पर बूथ संख्या बताइए

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कुछ जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के बूथ पूछे तो करीब-करीब बताने पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि सीधे तौर पर बूथ संख्या बताइए.

सभी एसआईआर के काम में लग जाइए

फिर सीएम योगी ने सभी से कहा कि सभी एसआईआर के काम में लग जाइए. एक-एक मतदाता का वोट अनिवार्य रूप से बने. जो सही वोट है, किसी भी दशा में रहने ना पाए और गलत वोट बनने ना पाए. जनप्रतिनिधि यह अनिवार्य रूप से तय कर लें.

चुनाव में अभी से जुटने का यह सबसे महत्वपूर्ण वक्त

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चुनाव में अभी से जुटने का यह सबसे महत्वपूर्ण वक्त है. एक-एक मतदाता का जब वोट आप सुनिश्चित करेंगे. एक-एक बूथ, एक-एक मतदाता तक पहुंचेंगे तो आपकी चुनाव की तैयारी खुद-ब-खुद पूरी होगी.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This

Exit mobile version