डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर CM योगी ने किया पौधरोपण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhadohi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) के बलिदान दिवस पर पौधरोपण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सीएम योगी ने भदोही के कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा.

सीएम योगी ने सभी से की पौधा लगाने की अपील

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया. सीएम योगी ने सभी से पौधा लगाने और उसके संरक्षण की अपील की.

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रोपा मौलिश्री का पौधा

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मौलिश्री और भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने आंवला का पौधा रोपा. इस दौरान ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, औराई विधायक दीनानााथ भाष्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़े: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि: CM योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- अखंड भारत के लिए…
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version