CM योगी बोले- पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही चिढ़ते थे लोग, अब…ई-पॉस से फीडबैक की निगरानी का शुभारंभ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले लोग कोटेदारों को शक की निगाह से देखते थे. उनका सम्मान नहीं होता था. ‘कोटेदार’ शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी. आपकी गलती नहीं थी, लेकिन गाली आप खाते थे, लूट उनकी होती थी, खामियाजा आपको भुगतना पड़ता था. आपके सामने पहचान का संकट था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में भी यही हाल था. वो अब कह रहे हैं कि स्कूलों का वीडियो बनाएंगे. 2017 के पहले भूख से मौत होती थी. गरीब का राशन कार्ड कोई न कोई सपाई अपने घर में रख लेता था. गरीब भूख से मरता था. आज ऐसी स्थिति नहीं है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version