CM योगी बोले- तेजी से इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैचरिंग के हब के रूप में उभरा है ग्रेटर नोएडा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Noida Visit: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम ने नोएडा के सेक्टर 145 में माइक्रोसॉफ्ट केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की. साथ ही वह MAQ Software के नवीन कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में भी पहुंचे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी राज्य के सरकारी कर्मचारियों और युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित अन्य आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने का ऐलान किया.

महाकुंभ में सफल रहा AI का उपयोगः सीएम योगी
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के मेले में प्रयागराज एआई का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है. यहां AI तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया, जिसके माध्यम से 65 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई. उन्होंने कहा कि इस नई तकनीक से उत्तर प्रदेश में 50 लाख युवा लाभान्वित होंगे. इसके अलावा सीएम ने बताया कि यूपी की 65 फीसदी हिस्सेदारी मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग में भी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उत्पादन में यूपी 55 फीसदी भागीदारी के साथ देश में नंबर वन पर है. इसमें यूपी का नोएडा और ग्रेटर नोएडा तेजी से इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैचरिंग के हब के रूप में उभरा है और इस दिशा में हम लोगों ने तेजी के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है. उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने जो भी कदम बढ़ाए हैं, आज उसके बहुत सारे परिणाम आए हैं.

नौजवानों को प्राप्त होंगे रोजगार के बेहतर अवसर
उन्होंने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस की राह में भी प्रदेश सरकार ने कदम बढ़ाए हैं. राज्य सचिवालय में हमने ई-ऑफिस व्यवस्था लागू की है, जिससे नौजवानों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें. इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है. माइक्रोसॉफ्ट जैसे वैश्विक दिग्गज के आने से प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह सेंटर एक महत्वपूर्ण सेंटर के रूप में उभरेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version