CM योगी ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के किए दर्शन, यूपी में शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Kashi Vishwanath Visit: शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए. इसके बाद बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी ने प्रदेश भर में काशी से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने पांच निपुण बच्चों को बैग और किताबें देकर सम्मानित किया.

बच्चों संग प्रसन्न नजर आए सीएम योगी

कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी बच्चों संग काफी प्रसन्न नजर आए. उन्होंने खुद बच्चों के कंधे पर स्कूल बैग पहनाया और किताबें दी. बच्चों से हालचाल पूछा.

गरीब बच्चों के बारे में किसी को कोई चिंता नहीं थी

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी. गरीब बच्चों के बारे में किसी को कोई चिंता नहीं थी. उनके लोग नकल कराते थे. आज ऐसा नहीं है. आज परिवेश और पद्धति दोनों में बदलाव आया है. अब बच्चों को पारंपरिक के साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे उन्हें रोजगार भी मिले.

सीएम ने प्रदर्शन का अवलोकन किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनसे प्रोजेक्ट के बारे में पूछा. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. कार्यक्रम स्थल पर पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों, शिक्षकों और मीडियाकर्मियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया.

सीएम योगी ने कहा- शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं

स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है. इस माध्यम को सफल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, वे यदि परिश्रम करें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो सफलता निश्चित मिलेगा. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों ने मेहनत किया और ऑपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. हर घर से सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया.

Latest News

‘अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम’, नेतन्याहू ने की ‘प्रिय मित्र’ ट्रंप के जज्बे की तारीफ 

US-Israel war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस...

More Articles Like This

Exit mobile version