भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय पहुंचे ‘कल्कि धाम’, 108 कुंडिया शिलादान महायज्ञ में हुए शामिल

Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

संभल: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल स्थित ‘कल्कि धाम’ (Kalki Dham) में 108 कुंडिया शिलादान महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस पांच दिवसीय महोत्सव में शामिल होने देश की तमाम दिग्गज हस्तियां कल्कि धाम पहुंची. इस क्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क (Bharat Express News Network) के सीएमडी व एडिटर इन चीफ श्री उपेंद्र राय कल्कि धाम पहुंचे.

इस दौरान श्री उपेंद्र राय ने कल्कि धाम में परिक्रमा की, हवन पूजन एवं शिलादान कर आशीर्वाद लिया. महोत्सव में सीएमडी व एडिटर इन चीफ श्री उपेंद्र राय के साथ कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे. कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी व एडिटर इन चीफ श्री उपेंद्र राय को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया.

 

आपको बता दें कि कल्कि धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच 108 कुंडीय शिलादान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के संभल में कल्कि धाम का शिलान्यास किया था. दरअसल, कल्कि धाम अयोध्या के राम मंदिर के बाद दूसरा बड़ा आध्यात्मिक स्थल है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version