Weather Report: UP में पश्चिम से लेकर पूर्वी इलाकों तक दिख रहा ‘मिचौंग तुफान’ का असर, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Today: मिचौंग तुफान का असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार मिचौंग तुफान आज तमिलनाडु के तट से किसी भी वक्त टकरा सकता है. इस तुफान के कारण उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ठंड के मौसम के बीच अचानक बढ़ी गर्मी और फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने के बाद मौसम की स्थिति बदलती दिखाई दे रही है.

आपको बता दें कि सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे सर्दी में इजाफा देखने को मिलेेगा.

राजधानी लखनऊ में हो रही बारिश
जानकारी दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार से ही बारिश हो रही है. यहां पर 4 दिसंबर यानी सोमवार को तेज बारिश देखने को मिली. राजधानी में कल से ही बारिश हो रही है, मौसम विभाग का कहना है ये तुफान मिचौंग का असर है. चक्रवातीय दबाव के चलते लखनऊ में रविवार देर रात करीब ढाई बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला 20 घंटे तक चला. बारिश से पिछले 12 सालों के रिकार्ड टूट गया है.

आज इन जिलों में हो सकती है बारिश
आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है. विभाग की मानें तो लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, नोएडा और मुरादाबाद समेत कई जिलों में आज को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी यूपी में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ साथ ठंडी हवाएं चल सकती है. हवा के कारण ठिठुरन बढ़ेगी. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: रामलला के दरबार में लगेगा 21 क्विंटल का घंटा, इस दिन पहुंचेगा अयोध्या

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version