Ghaziabad News: दिल्ली और यूपी में कूड़े पर मचा घमासान, UP के डिप्टी सीएम ने कहा डंप किया कूड़ा तो खैर नहीं

Must Read

Delhi vs UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार और दिल्ली सरकार के बीच कूड़े को लेकर घमासान मचा हुआ है. दरअसल, गाजियाबाद में कूड़े डंप करने वाले कई ट्रको को जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी ट्रक दिल्ली नगर निगम के हैं और पिछले कई दिनों से यूपी के गाजियाबाद में कूड़ा फेंकने आते थे. इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सरकार के आदेश के बाद ये कार्रवाई की गई है. उक्त कार्रवाई पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने दिल्ली सरकार को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य कूड़ा दूसरे राज्य में नहीं फेंक सकता है.

यह भी पढ़ें- Rashifal: जुलाई माह का पहला दिन इन 4 राशि वालों के लिए होगा वरदान, जानिए राशिफल

दिल्ली सरकार को चेतावनी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “”हमने गाजियाबाद में कूड़ा डंप कर रहे दिल्ली नगर निगम के ट्रकों को जब्त कर लिया है। अगर भविष्य में भी ऐसा जारी रहा तो हम दिल्ली सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. राज्य में कूड़ा फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है.” वहीं उन्होंने कहा कि आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी.

समान नागरिता संहिता वाले कानून पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर चर्चा हो रही है वहीं जैसे ही कुछ भी निस्कर्ष निकलेगा इसकी जानकारी होगी. बता दें भोपाल में पीएम मोदी ने यूसीसी पर अपनी बातों को रखा था. इसके बाद से देश भर में इसकी चर्चा होने लगी है.

Latest News

8th Pay Commission: 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितना मिलेगा एरियर? 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह...

More Articles Like This