REEL बनाते समय अनियंत्रित हुई बाइक, महिला और दो किशोरों की मौत, तीसरा गंभीर

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में किशोरों को रील बनाना भारी पड़ गया. शहर के कसया ओवरब्रिज पर रील बना रहे बाइक सवार तीन किशोर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा रही महिला को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही ट्रक में घुस गए. हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला व बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है.

डॉक्टरों ने दो किशोरों व महिला को मृत घोषित कर दिया

हादसे के बाद आनन- फानन में आस- पास से जुटे राहगीर महिला व तीनों किशोरों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार दो किशोर व महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार किशोर को BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया.

अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक में घुस गए

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे मालवीय रोड की तरफ से बाइक पर सवार तीनों किशोर तेजी से रील बनाते हुए कसया रोड की तरफ जा रहे थे. रील बनाते हुए ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही बगल से जा रही महिला को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक में घुस गए. जिससे बाइक सवार तीनों किशोर और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

हादसा तेज बाइक चलाते हुए रील बनाने की वजह से हुआ 

हादसे में बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के पिडरा निवासी किसन (17), रघवापुर के रहने वाले अनूप गौतम (16) व पशु अस्पताल कसया रोड के पास रहने वाली मुन्नी (38) की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार राज (15) को BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसा तेज बाइक चलाते हुए रील बनाने की वजह से हुआ है. घटना में दो किशोर व एक महिला की मृत्यु हुई है. आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका को झटका देने की तैयारी में भारत-चीन, जल्द ला सकते हैं नया पेमेंट सिस्टम

 

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version