डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया Akhilesh Yadav पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इन दिनों यूपी की सियासत में बयानों का सिलसिला चल रहा है. आपको बता दें कि आरोप-प्रत्यारोप का ये सिलसिला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा मठाधीश और माफिया वाली टिप्पणी के बाद से चला है. सीएम योगी (CM Yogi) ने गुरूवार को अयोध्या के मिल्कीपुर में एक सभा के दौरान कहा, जैसे कुत्ते की दुम सीधी नहीं हो सकती, वैसे सपा के गुंडे भी सीधे नहीं हो सकते. इसके बाद, अखिलेश यादव ने कहा, कुछ लोग अपशब्दों का विश्व रिकॉर्ड बनाने लगे हैं. इस बयान के आरोप प्रत्यारोप के बीच अब उप-मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) भी कूद पड़े हैं.

क्‍या बाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ?

दरअसल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, सपा मुखिया अखिलेश यादव आप कांग्रेस के मोहरा और राहुल गांधी के दरबारी बनने के बाद से भाषा की मर्यादा भूल गए हैं और आपके बयानबाज़ी से केवल संपूर्ण संत समाज का ही नहीं प्रदेश की 25 करोड़ जनता का भी अपमान हो रहा है. ऐसे बयान के लिए आप सार्वजनिक रूप से क्षमा माँगें. आपकी भाषा ही सपा को समाप्त वादी पार्टी बनायेगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version