खरे सोने की तरह है भाजपा का कार्यकर्ता: डॉ. दिनेश शर्मा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ/गाजियाबाद देहात: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता खरे सोने के समान है जो हर तरह से पार्टी के लिए समर्पित है. ये जनता से केवल सच्चे वायदे ही करता है जो वास्तविकता में भी बदलते हैं. इसके विपरीत विपक्ष झूठे वायदे करता है जो कभी पूरे नहीं होते. पहले के समय में पार्टी कार्यकर्ता ने काफ़ी विपरीत परिस्थितियों में काम किया है. सपा के गढ़ इटावा में भी पार्टी का झंडा बुलंद किया है. समर्पण की पराकाष्ठा थी, कार्यकर्ता की अपनी दुकान में विपक्षियों द्वारा आग लगाने पर भी मुंह से पार्टी की जीत का ही जयकारा लगाया जाता था.

मोदी-योगी सरकार के कार्यों का किया उल्लेख

सांसद ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद आज ये दिन आया है कि भाजपा सत्ता में है और महामानव बनकर आए मोदी योगी ने देश प्रदेश में क़ानून का शासन स्थापित कर दिया है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस पार्टी का गठन किया उसके कार्यकर्ता की मजबूती देखने लायक है.

खोड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

खोड़ा, गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर मंत्री सुनील शर्मा, भाजपा अध्यक्ष मयंक गोयल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महामंत्री पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी, मंडल अध्यक्ष जीतू राय, पंकज वाल्मीकि, योगेश भाटी, देवेंद्र गिरी, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र यादव एवं मंच संचालक भानु सिसोदिया आदि उपस्थित रहे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version