Dr. Sanjay Nishad आज करेंगे प्रेस वार्ता, इलेक्ट्रो होम्योपैथी को यूपी में मान्यता दिलाने पर होगा जोर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद आज अपने सरकारी आवास (01, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ) पर एक अहम प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. प्रेस वार्ता में प्रदेश भर से आए इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस प्रेस वार्ता का मुख्य विषय “राजस्थान सरकार द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी को दी गई मान्यता के अनुरूप उत्तर प्रदेश में भी इस चिकित्सा पद्धति को मान्यता दिलाना” है.
डॉ. निषाद इस विषय पर मीडिया को संबोधित करेंगे और प्रदेश सरकार से इसे जल्द लागू करने की अपील करेंगे. डॉ. निषाद का मानना है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक सस्ती, सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जिसे कई राज्यों में पहले से मान्यता मिल चुकी है.
अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार भी इस पद्धति को औपचारिक रूप से मान्यता देकर प्रदेश के लाखों लोगों को इसका लाभ दिलाए. इस आयोजन की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी श्री राजीव यादव ने दी.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version